CG-DPR

शांतिना मिंज और उमंग साय सिदार पहली बार धान बेचने कुर्रोग धान खरीदी केंद्र पहुंचे

jantaserishta.com
13 Dec 2022 8:32 AM IST
शांतिना मिंज और उमंग साय सिदार पहली बार धान बेचने कुर्रोग धान खरीदी केंद्र पहुंचे
x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टर कक्ष से विडियो कॉल के माध्यम से पहली बार धान बेचने वाले किसान बगीचा विकासखण्ड के सराईपानी की शांतिना मिंज, घोघर निवासी उमंग साय सिदार, जशपुर विकासखण्ड के ग्राम बोकी के निवासी प्रदीप कुमार खाखा और टुकुटोली निवासी शीतल प्रसाद साय से बात की। किसानों ने बताया कि पहले पंजीयन नहीं होने के कारण धान नहीं बेच पाते हैं। अब पंजीयन होने के बाद आसानी से धान बेच पा रहे हैं।
शांतिना मिंज ने बताया कि उनका 1.049 रकबा है और पहली बार धान बेच रहे हैं। भुगतान भी समय पर हो रहा है। उमंग साय ने बताया कि उनका भी पहली बार पंजीयन हुआ है। उनका रकबा 0.109 है और कुर्रोग धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे हैं।
इसी प्रकार प्रदीप कुमार खाखा और शीतल प्रसाद साय ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि वे इस वर्ष पहली बार आरा धान खरीदी केन्द्र में धान बेचे हैं। प्रदीप ने बताया कि 2 एकड़ में धान लगाया था और 15 क्विंटल धान बेचेंगे। शीतल ने बताया कि पंजीयन नहीं होने के कारण उन्हें अवने-पौने दाम पर बाजार में धान बेचना पड़ता था। जिसके कारण उन्हें धान का सही मूल्य नहीं मिल पाता था। उन्होंने ने बताया कि पंजीयन होने के बाद लगभग 60 क्विटंल धान बेचेगें। किसानों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि धान पंजीयन से अब सही समय पर धान बेच पा रहें है और समय पर पैसा भी आ जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story