CG-DPR

छात्रों की मांग पर अब रविवार को भी खुलेगा शंकर नगर का पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय

jantaserishta.com
1 Oct 2022 9:05 AM IST
छात्रों की मांग पर अब रविवार को भी खुलेगा शंकर नगर का पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय
x
रायपुर: छात्रों एवं पाठकों की मांग पर राज्य शासन द्वारा राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय को अब रविवार को भी संचालित किया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय के सदस्य छात्रों और पाठकों द्वारा रविवार को लाइब्रेरी बंद रहने से पढ़ाई करने में समस्या आने की वजह से रविवार को भी ग्रंथालय खोले जाने के संबंध में आग्रह किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा रविवार को भी पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय का संचालन किये जाने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्रंथालय का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। ग्रंथालय में किताबों के आवश्यक रख-रखाव एवं साफ-सफाई के कार्यों के लिए सप्ताह में एक दिन लाइब्रेरी को बंद किया जाना जरूरी है। इस वजह से अब प्रति सप्ताह एक दिन गुरुवार को पं दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय शंकर नगर को बंद रखा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story