CG-DPR

एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी

jantaserishta.com
22 Oct 2022 10:20 AM IST
एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी
x
कोण्डागांव: जिले के अंतर्गत 28 सितम्बर 2022 को जारी सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति आदेश को त्रुटि परिलक्षित होने तथा लोक शिक्षण संचालनालय के दिशा-निर्देशों का परिपालन नहीं करने के कारण निरस्त किया गया है। अब पुनः पदोन्नति आदेश जारी करने हेतु 01 अप्रैल 2022 की स्थिति में सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की वरिष्ठता सूची जारी कर संबंधित शिक्षकों से 04 नवम्बर 2022 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। उक्त वरिष्ठता सूची अवलोकन हेतु जिले वेबसाइट ूूूणवदकंहंवदण्हवअण्पद पर अपलोड कर दी गयी है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल से मिली जानकारी के अनुसार इस वरिष्ठता सूची के बारे में एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षक अपना दावा-आपत्ति आगामी 04 नवम्बर 2022 तक संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि पदोन्नति सूची को अंतिम रूप प्रदान किया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story