CG-DPR

लघु धान्य फसलों के प्रसंस्करण और विपणन की स्व सहायता समूह के महिलाओं को मिली जानकारी

jantaserishta.com
10 Feb 2023 8:54 AM IST
लघु धान्य फसलों के प्रसंस्करण और विपणन की स्व सहायता समूह के महिलाओं को मिली जानकारी
x
उत्तर बस्तर कांकेर: लघु धान्य फसलों के प्रसंस्करण एवं विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा.ॅ नरेन्द्र हरिदास तायड़े ने लघु धान्य फसलों के महत्व, उसमें पाये जाने वाले विभिन्न पोषक तत्वों की महत्ता, कोदो, कुटकी एवं रागी की उन्नत उत्पादन तकनीक, इससे संबंधित राज्य में संचालित योजनाऐं जैसे समर्थन मूल्य पर खरीदी, प्रति एकड़ प्रदाय किये जाने वाले प्रोत्साहन राशि, विपणन, भण्डारण इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा मूल्य संवर्धन के रूप में लघु धान्य फसलों के विभिन्न उत्पादों एवं पोषक आहार के रूप में दैनिक खाद्यान में उपयोगिता की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में संचालित प्रसंस्करण इकाई का जीवंत प्रदर्शन कराया गया तथा रागी बीज प्रदर्शन इकाई का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में मॉ भवानी स्व सहायता समूह, विश्रामपुरी एवं जागृति स्व सहायता समूह धनोरा जिला कोंडागांव की महिलाएं सम्मिलित हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story