- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राष्ट्रीय सांस्कृतिक...
CG-DPR
राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता में जिले के बच्चों का चयन
jantaserishta.com
5 Oct 2022 9:28 AM IST

x
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर में 1 अक्टूबर 2022 को आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता में जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं के विद्यार्थी आदित्य पोर्ते ने स्टोरीटेलिंग विधा अंग्रेजी में प्रथम पुरस्कार एवं सेमी-क्लासिकल विधा सोलो सॉन्ग में कक्षा 8वीं के विद्यार्थी हिमांशु मार्को ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री ललित शुक्ला ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य श्री आई पी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और प्रेरणा के फलस्वरूप बच्चों का राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।
सहायक आयुक्त श्री ललित शुक्ला एवं प्राचार्य श्री आई पी श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों, प्रभारी शिक्षक मेंटर श्री गुरप्रीत सलूजा एवं संगीत शिक्षक श्री नीरज चौधरी, एकंपनिस्ट श्री अनिल परस्ते को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





