CG-DPR

लेखा प्रशिक्षण का दूसरा सत्र 1 नवंबर से

jantaserishta.com
26 Aug 2022 9:07 AM IST
लेखा प्रशिक्षण का दूसरा सत्र 1 नवंबर से
x

जगदलपुर: शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला का दूसरा सत्र 1 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। संस्थान के प्राचार्य श्री जोस फिलिप द्वारा संभाग के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए अधीनस्थ लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का आवेदन अनुशंसा सहित प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री जोस ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र की अवधि चार माह की होगी। प्रशिक्षण के लिए 16 अगस्त से 30 सितंबर तक आवेदन विशेष वाहक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिए जाएंगे। लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2022 से अक्टूबर 2022 के प्रवेश से वंचित कर्मचारियों के पूर्व में प्राप्त या विलंब से प्राप्त आवेदन निरस्त माना जाएगा तथा नए सत्र के लिए पुनः आवेदन प्रस्तुत करना होगा। लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रशिक्षणार्थियों का चयन शासन के नियमों के अनुसार किया जाएगा



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story