CG-DPR

एसडीएम सागर सिंह ने किया बिहारपुर के स्कूल का औचक निरीक्षण

jantaserishta.com
23 Sept 2022 9:48 AM IST
एसडीएम सागर सिंह ने किया बिहारपुर के स्कूल का औचक निरीक्षण
x
सूरजपुर: एसडीएम सागर सिंह राज ने दूरस्थ बिहारपुर तहसील के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की तथा छात्रों ने पाठ्यक्रम का अध्यापन कार्य आधा से अधिक अपूर्ण है। बच्चों के बातों को सुनकर वह स्वयं शिक्षक बनकर कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय का अध्यापन भी कराया। उन्होंने उपस्थित बच्चों को निरंतर परिश्रम कर अच्छे अंक लाने के लिए टिप्स भी बताएं। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सिलेबस पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है जिससे बच्चों के अध्यापन कार्य में किसी प्रकार की रुकावट पैदा ना हो। उन्होंने स्कूलों के सेटअप की जानकारी ली। शासकीय उच्चतर विद्यालय बिहारपुर में शिक्षकों की कमी के कारण सिलेबस अपूर्ण होना पाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story