- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्कूल शिक्षा मंत्री...
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रतापपुर में किया अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट का शुभारंभ

सूरजपुर: अप्रैल 2022 में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जन भावनाओं के अनुरूप प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के मांग के अनुरूप राजस्व प्रकरण सहित अन्य मामले अपर कलेक्टर संबंधित है उनका निराकरण किए जाने के लिए प्रतापपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ किए जाने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रतापपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कंचन सोनी, मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव,शक्कर कारखाना अध्यक्ष श्री विद्यासागर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू मिंज, एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम, तहसीलदार श्री प्रतीक जयसवाल, नायब तहसीलदार श्री राधेश्याम तिर्की, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, वकीलगण, राजस्व विभाग की अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





