- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- पण्डरीबहला लुड़ेग के...
CG-DPR
पण्डरीबहला लुड़ेग के सरपंच अरविन्द साय ने अपने गांव के आंगनबाड़ी को किया सुव्यवस्थित
jantaserishta.com
14 Jan 2023 9:23 AM IST

x
जशपुरनगर: पत्थलगांव विकासखण्ड के पण्डरीबहला लुड़ेग के सरपंच अरविन्द साय द्वारा अपने गांव के मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्र को सार्थक पहल करते हुए मरम्मत एवं रंग-रौंगन करके सुव्यवस्थित किया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने पण्डरीबहला लुड़ेग के सरपंच अरविन्द साय को प्रोत्साहित करते हुए आंगनबाड़ी को सुढिृकरण करने के निर्देश दिए थे। जिस पर सरपंच ने सार्थक पहल करते हुए गांव के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र की सुविधा देने के लिए सुव्यवस्थित कर दिया गया है। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता पैंकरा का भी विशेष योगदान रहा है। कलेक्टर ने इस पहल के लिए सरपंच अरविन्द साय को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





