CG-DPR

कत्थक के 15-40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

jantaserishta.com
30 Jan 2023 8:56 AM IST
कत्थक के 15-40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान
x
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के संकल्प हाल में भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधा के अन्तर्गत रविवार को भरतनाट्यम और कत्थक नृत्य की प्रतियोगिता अयोजित की गई। कत्थक के 15-40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया ने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिले के विकासखण्ड उदयपुर निवासी सृष्टि भदौरिया ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता अंतर्गत कथक नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन से पुरस्कार अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त जिले को क्विज प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
भरतनाट्यम नृत्य के निर्णायक मंडल में श्री लकी मोहंती, श्रीमती नीता राजेंद्र गहड़वाल और श्रीमती सुमी अजय शामिल रहे। कत्थक नृत्य के निर्णायक मंडल में श्रीमती नीता राजेंद्र गहड़वाल, सुश्री वासेटी वैष्णव और डॉ. राजश्री नामदेव शामिल रहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story