CG-DPR

सारंगढ़-बिलाईगढ़: 1 दिसंबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में होगा पैरादान महाअभियान

jantaserishta.com
30 Nov 2022 8:57 AM IST
सारंगढ़-बिलाईगढ़: 1 दिसंबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में होगा पैरादान महाअभियान
x
सारंगढ़-बिलाईगढ़: किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लगातार प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में शासन की बहुआयामी गोधन न्याय योजना के तहत जिले के समस्त गौठानों में 1 दिसंबर को पैरादान महाअभियान का सूत्रपात किया जाएगा। जिसके तहत अधिक से अधिक मात्रा में गौठानों में पैरादान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में धान कटाई का दौर अब तेज हो गया है। ऐसे में कटाई के बाद बचने वाले पैरा को जलाने के बजाय गौठानों में दान करने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी भी किसानों द्वारा लगातार पैरादान की प्रक्रिया जारी है, किसानों में पैरादान को लेकर अब जागरूकता भी देखने को मिल रही है, लेकिन इस अभियान को और अधिक गति देने के लिए पैरादान महाअभियान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में किसानों द्वारा खरीफ की फसल के बाद रबी की फसल के लिए पराली (पैरा) को जलाने से पर्यावरण एवं भूमि की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचता है। इस दिशा में प्रदेश के किसान भी अपना कदम आगे न बढ़ाएं इसलिए शासन और प्रशासन के द्वारा पैरादान महाअभियान की तैयारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story