- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सारंगढ़-बिलाईगढ़:...
CG-DPR
सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र छिन्द का आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से मिलकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
jantaserishta.com
16 Nov 2022 8:56 AM IST

x
सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने ग्राम पंचायत छिन्द के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी से नये किसानों के जुडऩे की संख्या एवं धान के प्रकार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छोटे किसानों के लिए पहली प्राथमिकता में टोकन जारी करने को कहा। साथ ही बफर लिमिट का ध्यान रखते हुए तेजी से धान उठाव करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. आलम ने धान बेचने आये किसानों से चर्चा की एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धान बेचने आए एक किसान ने बताया कि उन्होंने 96 क्विंटल धान बेचा है एवं बेचने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है, साथ ही उन्होंने शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया कि इस बार उन्हें धान बेचने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय मिला है। कलेक्टर डॉ.आलम ने धान उपार्जन केंद्र की भूमि को समतलीकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि एक दिन में जितने किसानों से धान की खरीदी हो सके, उतने ही किसानों को धान खरीदी केंद्र में बुलाया जाए। ताकि कोई भी किसान धान बेचने के लिए आए और उसे अनावश्यक रूप से अधिक समय तक रूकना पड़े।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





