CG-DPR

सारंगढ़-बिलाईगढ़: 6 वर्ष तक के बच्चों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने जिले में लगेंगे शिविर

jantaserishta.com
6 Dec 2022 8:50 AM IST
सारंगढ़-बिलाईगढ़: 6 वर्ष तक के बच्चों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने जिले में लगेंगे शिविर
x
सारंगढ़-बिलाईगढ़: कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में विगत 28 नवंबर से जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एसडीएम मोनिका वर्मा द्वारा सारंगढ़ के नौरंगपुर गांव में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया गया। उक्त शिविर में सप्ताह भर पूर्व यानि पिछले सोमवार को जाति प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 6 वर्ष के बच्चों के आवेदन प्रमुखता में थे, उन बच्चों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र सप्ताह भर में तैयार कर लिया गया, जिसे एसडीएम द्वारा स्वयं आज उन बच्चों को प्रदान किया गया। इसके साथ ही 6 वर्ष के बच्चों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने को प्रमुखता में लेते हुए कलेक्टर डॉ.सिद्दकी के निर्देशन में जिले में अगले सप्ताह से एक अलग शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में समस्त आंगनबाडिय़ों को केन्द्र में रखते हुए 6 वर्ष तक के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाया जाएगा। शिविर में संबंधित पटवारी के माध्यम से आवेदन एकत्रित किए जाएंगे और प्राप्त आवेदनों में जिनके दस्तावेज सटीक और पूर्ण होंगे, परीक्षण उपरांत उन्हें स्थायी जाति प्रमाण जारी किया जाएगा। जिले स्तर पर इस शिविर का आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि बच्चों को जल्द से जल्द जाति प्रमाण पत्र की सुविधा मिल सके। यह प्रमाण पत्र आजीवन उनके लिए मान्य होगा, जो कि उन बच्चों के लिए एक बहुत बड़ी सुविधा होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story