CG-DPR
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का प्रतीक चिन्ह (लोगो) के लिए 6 अक्टूबर तक नमूना आमंत्रित
jantaserishta.com
20 Sept 2022 9:26 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का प्रतीक चिन्ह (लोगो) के लिए व्यक्तियों, संस्थाओं, विद्यार्थियों से 6 अक्टूबर 2022 तक नमूना आमंत्रित किया गया है। प्रतीक चिन्ह के नमूने सी.डी. के माध्यम से अथवा आयोग के ई-मेल [email protected] पर भेजी जा सकती है। सर्वश्रेष्ठ नमूना प्रस्तुत करने पर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का प्रतीक चिन्ह तैयार करने के लिए नमूने पूर्व में आमंत्रित किये गये थे किंतु प्राप्त नमूनो में से किसी भी नमूने को उपयुक्त नहीं पाया गया है। इसलिए नमूने पुनः आमंत्रित किये जा रहे हैं।
आयोग के प्रतीक चिन्ह के लिए एक व्यक्ति या संस्था या विद्यार्थी से एक ही नमूना स्वीकार्य होगा। नमूना का उपयोग करने के लिए आयोग स्वतंत्र होगा अर्थात् नमूने को यथावत् या संशोधन के साथ आयोग द्वारा उपयोग किया जाएगा। किसी भी स्थिति में कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। प्राप्त सभी नमूने राज्य निर्वाचन आयोग की संपदा हो जाएंगे। चयनित नमूनों को यथावत या संशोधन के साथ आयोग द्वारा उपयोग किया जा सकेगा। इन नमूनों का उपयोग प्रस्तुतकर्ता के द्वारा अन्यत्र नहीं किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग का निर्णय अंतिम होगा। प्रविष्टि के साथ निर्धारित प्रपत्र में पृथक से जानकारी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। प्रपत्र का नमूना आयोग के वेबसाइट www.cgsec.gov.in पर उपलब्ध है।
सर्वश्रेष्ठ नमूना प्रस्तुत करने पर प्रथम पुरस्कार 3001 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 2001 रूपये तथा तृतीय पुरस्कार 1001 रूपये के साथ-साथ उन्हें प्रशस्ति पत्र आयोग द्वारा प्रदान किया जाएगा।
अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त नमूने स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





