- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दिव्यांग और बुजुर्गों...
CG-DPR
दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए बास्तानार में समाधान शिविर
jantaserishta.com
17 Jan 2023 10:16 AM IST

x
DEMO PIC
जगदलपुर: दिव्यांग और बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए बास्तानार में मंगलवार 17 जनवरी को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती वैशाली मरढ़वार ने बताया कि इस शिविर में दिव्यांगजनों को परिवहन पास दिया जाएगा, जिससे किसी भी बस मैं दिव्यांग व्यक्ति निःशुल्क मैं यात्रा कर सकेगा इसके साथ ही 10 किलो अतिरिक्त चावल की पात्रता भी प्रदान की जाएगी। जिन दिव्यांगो के आधार कार्ड नहीं बने है उनके आधार कार्ड बनाए जाएंगे व दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जायेगा। यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाया जायेगा। दिव्यांग जनो को 500 रुपए पेंशन के नए प्रकरण तैयार किए जाएंगे। नकली हाथ पैर भी बनाए जायेंगे। इसके साथ ही वृद्धजनों के पेंशन संबंधी समस्या का निराकरण किया जाएगा।
कोटवारों के माध्यम से इस शिविर की सूचना ग्रामीणों को प्रदान करने के साथ ही हितग्राहियों को शिविर स्थल तक पहुंचाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी व युवोदय के स्वयंसेवकों से अनुरोध किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





