CG-DPR

'आशो बाई' के जज्बे को सलाम

jantaserishta.com
10 Jan 2023 8:49 AM IST
आशो बाई के जज्बे को सलाम
x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के माध्यम से प्रदेश में पारंपरिक खेलों के आयोजन ने जनसामान्य में उत्साह का संचार किया है। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिए खुशी एवं उल्लास देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दम-खम दिखाया है। हरदी ग्राम पंचायत रायपुर संभाग की 65 वर्षीया श्रीमती आशो बाई ने अपने जज्बे और हौसले से जीत हासिल की। उन्होंने 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में फुगड़ी में 01 घंटा 31 मिनट 58 सेकेंड तक फुगड़ी खेलकर जीत हासिल की। जीतने के बाद भी आशो बाई के फुगड़ी करते हुए कदम थम नहीं रहे थे। बिलासपुर संभाग अंतर्गत कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड की साहिन बाई ने भी शानदार जज्बे का परिचय देते हुए 01 घंटा 31 मिनट 53 सेकेंड तक फुगड़ी करते हुए आशो बाई को कड़ी टक्कर दी, तो वहीं बस्तर संभाग की गंगावती प्रधान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन महिलाओं के अधिक उम्र होने के बावजूद भी उनका छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय फुगड़ी प्रतियोगिता में गजब का उत्साह देखते बन रहा था। उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन में उन्हें मंच देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story