CG-DPR
सक्ती कलेक्टर ने ज़िले के ग्राम रगजा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को परखा
jantaserishta.com
2 Dec 2022 8:35 AM IST

x
सक्ती: कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को NH के अंतर्गत सक्ती विकासखंड के ग्राम रगजा निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से सड़क निर्माण में प्रयुक्त किए जा रहे डामर के तापमान एवं उसकी मात्रा की जांच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा। इसके साथ ही पुनः डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया है, डामरीकरण के लिए शेष रह गए कुछ किलोमीटर में तेजी से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। सक्ती कलेक्टर और एसडीएम रेना जमिल ने रोड का नाप करवाया कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने हेतु पर्याप्त मानव संसाधन के अलावा मशीन आदि लगाने के निर्देश दिए। सड़क निरीक्षण के दौरान सक्ती कलेक्टर, एसडीएम रेना जमिल और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





