CG-DPR
बिहान योजना बना सहारा, कपड़ा दुकान खोला, हो रही आय में निरंतर बढ़ोतरी, नया गाड़ी ओमनी खरीदा
jantaserishta.com
3 Feb 2023 8:38 AM IST

x
सूरजपुर: जिले में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना लोगों के जीवन में बदलाव कर ला रही खुशहाली। बिहान योजना बन रहा लोगों का सहारा, महिलाओं को स्वालंबी बनाने कर रहा निरंतर कार्य, विभिन्न व्यवसाय से जोड़कर करा रहा आय में निरंतर बढ़ोतरी। खरीदी नया ओमनी गाड़ी।
श्रीमती कमला केसरवानी बताती है कि बिहान योजना समूह से जुड़ने से पहले खुद के पास खेती के अलावा कुछ भी नही था। वह काफी गरीब परिवार से थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के तहत 2019 में एक समूह बनाया। लगातार बैठक, बचत एवं आपसी लेन देन के माध्यम से कमला ग्रामीण बैंक से ऋण लिया। छोटा कपड़ा दुकान खोला जिससे एक आय का साधन बन गया। उसके बाद बैंक लिंकेज के माध्यम से 20,000 रुपए ऋण लेकर दुकान में समान को बढ़ाया फिर उन्होंने तीसरी बार सीआईएफ से 60,000 रुपए की ऋण लेकर एक नया गाड़ी 3 लाख रुपए का ओमनी खरीदा जिससे आज इनका कपड़े का व्यवसाय दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और ओमिनी वाहन के माध्यम से अपने गाँव के आस पास के सभी गाँव कस्बों में साप्ताहिक बाजार कर के कमला का एक महीने में 20,000 हजार का आमदनी हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में 240,000 रुपए का आय निरंतर बढ़ रहा है। जिससे उसका जीवन खुशहाल व्यतीत हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





