CG-DPR

सात सिंचाई योजनाओं के लिए 48.76 करोड़ रूपए स्वीकृत

jantaserishta.com
24 Dec 2022 9:54 AM IST
सात सिंचाई योजनाओं के लिए 48.76 करोड़ रूपए स्वीकृत
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की सात विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 48 करोड़ 76 लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजनाओं के कार्य पूरा होने पर 3 हजार 255 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। रायपुर जिले के विकासखण्ड-तिल्दा की भाटापारा मुख्य नहर में एस्केप गेट एवं संबंधित नहर में गेट लगाने के कार्य के लिए 1 करोड़ 91 लाख 33 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-धरसींवा की केन्द्रीय जल आयोग कार्यालय शंकर नगर रायपुर तथा मुख्य अभियंता कार्यालय का जीर्णोद्धार एवं उन्नयन कार्य के लिए 3 करोड़ 87 लाख 96 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-छुरिया की धर्मुटोला जलाशय बांध मरम्मत एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 94 लाख 11 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 421 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-छुरिया की भण्डारी भरदा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 93 लाख 3 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 513 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-खैरागढ़ की अकरजन डायवर्सन मरम्मत, रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 8 करोड़ 92 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1115 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड डोंगरगढ़ की गातापार एनीकट निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 75 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड छुईखदान की पिपरिया जलाशय मुख्य नहर चैन क्रमांक-0 से 150 के मध्य सी.सी. लाईनिंग एवं लघु नहरों का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 23 करोड़ 42 लाख 27 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1144 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story