- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- टीन शेड निर्माण कार्य...

x
उत्तर बस्तर कांकेर: लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री मोहन मंडावी की अनुशंसा पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में टीन शेड निर्माण कार्यों के लिए 21 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड चारामा अंतर्गत ग्राम पंचायत लखनपुरी यादव समाज भवन के पास टीन शेड निर्माण हेतु 03 लाख रूपये, ग्राम पंचायत खैरखेड़ा में स्कूल के पास टीन शेड निर्माण हेतु 03 लाख, ग्राम पंचायत उड़कुड़ा में गजराज साहू घर के पास टीन शेड निर्माण हेतु 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत सराधुनवागांव में कलामंच के पास टीन शेड निर्माण हेतु 05 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत गोटीटोला में चंदेली कपेश्वर पहाड़ में टीन शेड निर्माण के लिए 05 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। उक्त स्वीकृत राशि के लिए जनपद पंचायत चारामा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





