- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्राकृतिक आपदा पीड़ितों...
CG-DPR
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 20 लाख रूपए की सहायता
jantaserishta.com
7 Oct 2022 11:11 AM IST

x
कोण्डागांव: कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत फरसगांव तहसील अंतर्गत कोकोड़ा जुगानार निवासी श्रीमती सगारोबाई पति स्व. घस्सू को 4 लाख रूपए, तहसील माकड़ी के सोहंगा निवासी श्रीमती राजमती पति श्री घीनूराम एवं श्री घीनूराम पिता चांदूराम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए, कोण्डागांव तहसील अंतर्गत भीरागांव निवासी श्रीमती प्रमिला नेताम पति श्री सुरेन्द्र नेताम एवं श्री सुरेन्द्र नेताम पिता दलसाय नेताम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए, संबलपुर निवासी श्रीमती सोमारबत्ती पति हरेश एवं श्री हरेश पिता लेदूराम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए और मड़ानार निवासी श्री नवलूराम पिता स्व. मानसिंह सहित लच्छनदई पिता स्व. मानसिंह एवं लखमनी पिता स्व. मानसिंह को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की अर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश तहसीलदार फरसगांव, माकड़ी एवं कोण्डागांव को दिये गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





