CG-DPR

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 12 लाख रुपये की सहायता

jantaserishta.com
29 Jan 2023 9:52 AM IST
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 12 लाख रुपये की सहायता
x
कोण्डागांव: कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 3 वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत तहसील माकड़ी अंतर्गत अमरावती निवासी श्रीमती बुधरी नेताम पति स्वर्गीय सोनधर नेताम तथा छोटेसलना निवासी आयतू पिता श्री भदरू और बड़ेराजपुर तहसील के तितरवंड निवासी श्रीमती सुकमोतिन पति स्वर्गीय आसरूराम प्रत्येक को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में सीधे हस्तान्तरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिये गये हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story