- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- रोल आब्जर्वर एवं...
CG-DPR
रोल आब्जर्वर एवं उपायुक्त ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
jantaserishta.com
19 Nov 2022 10:26 AM IST

x
बेमेतरा: निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत नियुक्त जिले के रोल आब्जर्वर एवं उपायुक्त दुर्ग, संभाग दुर्ग श्री ए.आर.टंडन गत दिवस 68 साजा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये, वे 23 एवं 24 नवम्बर 2022 को विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा एवं नवागढ़ का भ्रमण करेंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर द्वारा नियुक्त रोल आब्जर्वर एवं उपायुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग श्री ए.आर.टंडन ने विधानसभा क्षेत्र 68 साजा में भ्रमण के दौरान ग्राम डोंगीतराई, घोटवानी, बीजा, तेन्दुभाठा, मौहाभाठा, खामडीह, केशतरा एवं साजा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने मतदान केेन्द्र में नियुक्त अभिहित अधिकारी एवं बी.एल.ओ. से मतदाता सूची एवं प्राप्त दावा आपत्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं समस्त छुटे हुये पात्र मतदाताओं से फार्म-06 भराने तथा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान साजा तहसीलदार सुभाष शुक्ला एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





