CG-DPR

पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य स्वीकृत एवं निर्माणधीन

jantaserishta.com
2 Sept 2022 8:54 AM IST
पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य स्वीकृत एवं निर्माणधीन
x
जशपुरनगर: अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग उपसंभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 कटनी-गुमला मार्ग के किलोमीटर 469.300 से किलोमीटर 531.775 तक लम्बाई 62.475 किलोमीटर पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य एनएचडीपी -IV योजना में स्वीकृत एवं निर्माणधीन है। निर्माण कार्य हेतु मेसर्स जी.बी.आर. इन्फा लिमिटेड चेन्नई को एजेंसी अनुबंधित किया गया है। निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के पश्चात् जनवरी 2018 में अनुबंधित एजेन्सी का प्रकरण एनसीएलटी द्वारा दिवालिया होने के कारण निर्माण कार्य बंद रखा गया। पुनः निर्माण कार्य करने हेतु अनुमोदित त्रिपक्षीय अनुबंध के तहत प्रथम सब कान्ट्रेक्टर को 09 जुलाई 2019 से अनुबंधित कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया किन्तु निर्माण कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी होने के कारण उक्त अनुबंध 19 जून 2020 से समाप्त किया गया।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पुनः निर्माण कार्य हेतु द्वितीय सब कान्ट्रेक्टर का 23 अक्टूबर 2022 को त्रिपक्षीय अनुबंध कर कुल मार्ग के लम्बाई का 70 प्रतिशत भाग पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया, फलस्वरूप 43.85 किलोमीटर में से 17.266 किलोमीटर का सीमेन्ट कंाक्रीट सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। किंतु निर्माण कार्य पर सार्थक प्रगति नहीं होने से, तथा सब कान्ट्रेक्टर की अनुबंध में समयावृद्धि, दर का स्थगन एवं क्षतिपूर्ति राशि के विरूद्ध आपत्ति होने के कारण निर्माण कार्य बंद रखा गया। इस परिपेक्ष्य में 19 जुलाई 2022 को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में मूल अनुबंध को समाप्त करने के निर्देश दिए गए है। जिस परिपेक्ष्य में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
उपरोक्तानुसार मूल अनुबंध, प्रथम एवं द्वितीय सब कान्ट्रेक्टर द्वारा उल्लेखित कारणों से निर्माण कार्य में अत्यधिक विलम्ब हुआ, तथा सड़क की स्थिति अत्यन्त खराब अवस्था में परिवर्तित हुई, इस कारण सड़क को आवागमन योग्य बनाये रखे जाने हेतु निविदा संबंधी औपचारिकताए पूर्ण कर वर्षा ऋतु में एवं पश्चात में सड़क मरम्मत, संधारण का कार्य किया जाएगा, इस मध्य संबंधित सब कान्ट्रेक्टर द्वारा सड़क को यातायात हेतु सुलभ बनाए रखने के लिए मरम्मत कार्य प्रगति पर है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव के शहरी भाग सहित लुड़ेग से बनगांव के मध्य मरम्मत कार्य प्रगतिरत है। इसी प्रकार कांसाबेल से बंदरचुंआ के मध्य भी मरम्मत कार्य किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग में जहां निर्माण कार्य अप्रारम्भ था उन भागो के सुधार कार्य, पुनः निर्माण कार्य करने हेतु मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र रायपुर एवं क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, कैम्प पेंशनबाडा रायपुर द्वारा राज्य शासन तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को 19 जुलाई 2022 से अवगत कराया गया है। जिससे पुनः निर्माण कार्य प्रारम्भ हो सके। इस संबंध में कार्यवाही प्रगति पर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story