CG-DPR

समीक्षा बैठक: धरमजयगढ़

jantaserishta.com
15 Sept 2022 2:27 PM IST
समीक्षा बैठक: धरमजयगढ़
x
रायपुर: धरमजयगढ़ में ब्लॉक लेबल अधिकारियों की समीक्षा बैठक शुरू।
-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं,योजनाओं की समीक्षा।
- हाट बाजार क्लीनिक, महिलाओं में एनीमिया और कुपोषण दूर करने सुपोषण अभियान, सर्पदंश से बचाव के लिए त्वरित उपचार और जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने के निर्देश, भवनविहीन आंगनबाड़ी के भवन के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश।
- हाथी से होने वाले हमलों को रोकने के लिए भी जागरूकता के साथ लोगों को अलर्ट करने के निर्देश।
- बैठक में आवर्ती चराई, वन अधिकार पत्र की समीक्षा के साथ, वन,कृषि और उद्यानिकी अंतर्गत आर्थिक गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए।
- मुख्यमंत्री द्वारा नए बैंक खोले जाने की घोषणा पर अमल के लिए को ऑपरेटिव बैंक अधिकारी को तहसीलदार से समन्वय कर बैंक हेतु भूमि चिन्हांकन करने और अस्थाई संचालन के लिए किराए का भवन लेकर संचालित करने के निर्देश दिए।
- बैठक में राशन कार्ड, यूरिया,खाद वितरण,राशन दुकान समय पर खुलने की समीक्षा की।
- शक्कर सहित अन्य सामग्री का वितरण चावल वितरण के साथ करने के निर्देश दिए।
- राशन दुकान को पूरे दिन खोलने और सभी दुकानों में ईपॉश मशीन लगाने के निर्देश।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम और विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया भी बैठक में उपस्थित हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story