- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राजस्व अमले ने नवागांव...
CG-DPR
राजस्व अमले ने नवागांव जैत में जब्त की 142 ट्राली डंप की हुई रेत
jantaserishta.com
4 March 2023 8:36 AM IST

x
मुंगेली: विकासखण्ड लोरमी के नवागांव जैत में अवैध रेत खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल ने बताया कि लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज राजस्व विभाग की टीम द्वारा नवागांव जैत के नदी में चल रहे अवैध खनन के बाद परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर सहित 142 ट्राली डंप रेत को जब्त किया गया है। जब्त रेत और ट्रेक्टरों को माइनिंग विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। जिनके द्वारा नियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले में अवैध रेत खनन व परिवहन के मामले में सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अवैध रेत खनन व परिवहन के मामले में शासन के नियमानुसार संबंधितों पर कार्यवाही की जाएगी। इसी परिप्रेक्ष्य में यह कार्यवाही की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





