CG-DPR

नया एम्बुलेंस: दूरदराज और गंभीर मरीजों को मिल रहा है लाभ

jantaserishta.com
18 March 2023 8:43 AM IST
नया एम्बुलेंस: दूरदराज और गंभीर मरीजों को मिल रहा है लाभ
x
जशपुरनगर: जशपुर जिला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बगीचा विकासखंड के ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के लिए एक एम्बुलेंस की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए और दूरस्थ अंचल में पाठ क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश मौके पर ही दिए थे। जिसके परिपालन में जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए खनिज न्यास निधि मद से एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। अब दूर दराज के मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा मिल रही है। जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एम्बुलेंस मिलने से बगीचा क्षेत्र के ग्रामीणजन खुश हैं एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिए है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story