CG-DPR

कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कर पहुँचाया जा रहा राहत

jantaserishta.com
14 Dec 2022 9:37 AM IST
कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कर पहुँचाया जा रहा राहत
x
जशपुरनगर: जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न प्रकार की सामूहिक एवं व्यक्तिगत मामलों की निराकरण हेतु पहुंचने वाले आमजनों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों को गंभीरता से लेने एवं समय सीमा पर निराकृत करने के निर्देश देते है। साथ ही अनेक जरूरतमंद व पात्र व्यक्तियों के समस्याओं को मौके पर ही निराकरण कर उन्हें राहत पहुँचाते है।
इसी क्रम में जनदर्शन में फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत तुबा के आश्रित ग्राम बेलबंधा निवासी 31 वर्षीय दिव्यांग श्री सुशील खलखो अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुँचे। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ट्रेन से सफर के दौरान उन्हें गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया गया था, जिससे वे एक पैर से दिव्यांग हो गए। उन्होंने बताया कि उनका यूडीआईडी कार्ड न होने से उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत हो रही थी।
कलेक्टर श्री मित्तल ने दिव्यांग सुशील की समस्या को संवेदनशीलता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को तत्काल सुशील को सहायता पहुंचाने सहित विभागीय अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित करने के निर्देश दिया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा तत्काल स्वास्थ्य विभाग की सहयोग से यूडीआईडी कार्ड प्रदान करते हुए उन्हें राहत पहुँचाई गयी है। आवेदक के सम्मस्या का त्वरित निराकरण हो जाने से उसके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। उन्होंने जनदर्शन के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान हो जाने से जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में दिव्यांगों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां दिव्यांगों का तत्काल स्वास्थ्य जांच के साथ यूडीआईडी कार्ड एवं सहायक उपकरण प्रदान किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story