CG-DPR

जगदलपुर, बस्तर और लोहण्डीगुड़ा के बाढ़ प्रभावितों को शिविरों में मिल रही राहत

jantaserishta.com
17 Aug 2022 8:48 AM IST
जगदलपुर, बस्तर और लोहण्डीगुड़ा के बाढ़ प्रभावितों को शिविरों में मिल रही राहत
x

जगदलपुर: बस्तर जिले में शनिवार 13 अगस्त से हुई अत्यधिक वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। सोमवार 15 अगस्त को बारिश के बंद होने से कुछ राहत मिली है। इंद्रावती सहित अन्य नदी-नालों में निर्मित नदी नालों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा शिविरों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को रखा गया है और उन्हें पेयजल, भोजन, चिकित्सा, आदि मुलभूत आवश्यकताएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जगदलपुर शहर में वर्तमान में पनारापारा, उत्कल भवन, भैरमगंज पुत्री शाला, भगत सिंह स्कूल, बस्तर तहसील के मधोता में माटापारा प्राथमिक शाला और अटल समरसता भवन, लोहण्डीगुड़ा तहसील में कुम्हली स्थित प्राथमिक शाला और उसरीबेड़ा स्थित अटल समरसता भवन में बाढ़ प्रभावितों को आश्रय दिया गया है।

इन्द्रावती के जल स्तर में देखी जा रही कमी
अंचल में शनिवार 13 अगस्त से लगभग 36 घंटे तक लगातार मुसलाधार बारिश के कारण नदी-नालों में आए उफान में सोमवार को बारिश के थमने के बाद राहत की सांस ली जा रही है। इन्द्रावती नदी में सोमवार और मंगलवार को भी जल स्तर में तेजी देखी गई। मंगलवार को दोपहर 1 बजे इन्द्रावती नदी में इस वर्ष जल स्तर सबसे अधिक 10.400 मीटर दर्ज किया गया। वहीं दोपहर 3 बजे से नदी के जल स्तर में गिरावट शुरू हो गई है।
बाढ़ में फंसे पांच ग्रामीणों को एसडीआरएफ की टीम द्वारा सकुशल निकाला गया
बस्तर जिले में बकावंड विकासखंड के मालगांव के पोल फैक्ट्री में काम कर रहे बाढ़ में फंसे पांच ग्रामीणों को एसडीआरएफ की टीम सकुशल द्वारा निकाला गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story