CG-DPR

चिकित्सा महाविद्यालय में सीधी भर्ती हेतु चयन सूची जारी

jantaserishta.com
7 Feb 2023 8:35 AM IST
चिकित्सा महाविद्यालय में सीधी भर्ती हेतु चयन सूची जारी
x
उत्तर बस्तर कांकेर: विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग से परीक्षा उपरांत प्राप्त मेरिट सूची के अनुसार चयन समिति द्वारा मेरिट सूची, चयन सूची तथा प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है। अधिष्ठाता डॉ. एम.एल. गर्ग ने जानकारी दी है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कांकेर हेतु रिक्त पदों की भर्ती हेतु अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है, जिसमें ईसीजी टेक्निशियन, टेक्निशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-02 का चयन सूची जारी किया है। कांकेर जिले के वेबसाईट
www.kanker.gov.in
अथवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर की वेबसाईट
www.gmckanker.in
में अंतिम चयन परिणाम डाउनलोड कर देखा जा सकता है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित किया गया है। नियुक्ति आदेश डाक के माध्यम से प्राप्त नहीं होने की स्थिति में 15 दिवस के भीतर संयुक्त संचालक सह अस्तपताल अधीक्षक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कांकेर के समक्ष अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। समय-सीमा उपरांत उपस्थिति मान्य नहीं की जावेगी तथा उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से चयन की कार्यवाही की जावेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story