CG-DPR

अरहर, उड़द एवं मूंग उत्पादक कृषकों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक

jantaserishta.com
24 Sept 2022 11:03 AM IST
अरहर, उड़द एवं मूंग उत्पादक कृषकों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक
x
राजनांदगांव: शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अरहर, उड़द एवं मूंग फसलों की उपज की खरीदी की जाती है। जिसके लिए अरहर, उड़द एवं मूंग उत्पादक कृषकों का पंजीयन 31 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। अरहर, उड़द एवं मूंग बोनी करने वाले किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सत्यापन उपरांत सेवा सहकारी समिति में आवेदन पत्र, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति जमाकर ूूूण् ापेंदण्बहण्दपबण्पद पोर्टल पर पंजीयन करवा सकते है। शासन द्वारा अरहर एवं उड़द 6600 रूपए प्रति क्विंटल तथा मूंग 7755 रूपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी की जाएगी। जिले में इन फसलों की खरीदी के लिए उर्पाजन केन्द्र चिन्हांकित किया गया है। उड़द एवं मूंग की खरीदी 17 अक्टूबर से 16 दिसम्बर 2022 तक तथा अरहर की खरीदी 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story