- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- डिप्लोमा इंजीनियरिंग...
CG-DPR
डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लैटरल एंट्री में प्रवेश हेतु पंजीयन 23 सितम्बर तक
jantaserishta.com
19 Sept 2022 2:04 PM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: शासकीय पॉलीटेक्निक नाथियानवागांव कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लैटरल एंट्री में प्रवेश हेतु पंजीयन 20 से 23 सितम्बर तक कर सकते हैं। दो वर्षीय आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को कक्षा 12वीं में भौतिक, रसायन एवं गणित विषय के साथ उत्तीर्ण के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। ऑनलाईन कांउसलिंग प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिए 20 से 23 सितम्बर तक अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन एवं डीव्हीसी कराना होगा। सीटों का आबंटन 27 सितम्बर को किया जायेगा तथा आबंटित सीटां पर 28 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक प्रवेश दिया जायेगा।
वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच में सीटों की संख्या क्रमषः 25, 11 और 33 है। इसके साथ ही समस्त तकनीकी पाठयक्रमों के लिए डीव्हीसी उक्त तिथियों में कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





