- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- शासकीय पॉलीटेक्निक...
CG-DPR
शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन 10 एवं 11 अक्टूबर को
jantaserishta.com
9 Oct 2022 10:28 AM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश सीजी पीपीटी 2022 या 10वीं बोर्ड के आधार पर संस्थावार ऑनलाईन कांउसलिंग प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिए 10 एवं 11 अक्टूबर तक अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन एवं डीव्हीसी कराना होगा। सीटो का आबंटन 13 अक्टूबर को किया जायेगा तथा आबंटित सीटों पर 14 से 15 अक्टूबर तक प्रवेश दिया जायेगा।
वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। इसके साथ ही समस्त तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए डीव्हीसी उक्त तिथियों में होंगी। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





