CG-DPR

रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेला में शामिल होने 5 दिसम्बर तक करा सकते है पंजीयन

jantaserishta.com
2 Dec 2022 9:58 AM IST
रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेला में शामिल होने 5 दिसम्बर तक करा सकते है पंजीयन
x
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेला दिसम्बर महीने के द्वितीय सप्ताह में संभावित है। मेगा रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टरों में रिक्त 46 हजार 616 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। इन सेक्टरों में अपेरल, बैंकिंग एवं फायनेंसियल, आईटी-आईटीईएस, हेल्थकेयर, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिकस, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्योरिटी शामिल है। जिले के इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, संयुक्त कार्यालय भवन टीकरकला में 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए सुरेश बेहरा मोबाईल नम्बर 7389504991 और निर्मल कुमार काछी मोबाईल नम्बर +91-9926354144 उपलब्ध रहेंगे। आवेदक के सहमति संबंधी पंजीयन सूची रायपुर भेजी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story