CG-DPR

प्रकाशित सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 7 सितम्बर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित

jantaserishta.com
3 Sept 2022 9:46 AM IST
प्रकाशित सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 7 सितम्बर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित
x
जशपुरनगर: कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाओं की उनकी पात्रतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। उपरोक्त स्वीकृति के आधार पर जिले के तृतीय श्रेणी गैर कार्यपालिका पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही की जा चुकी है।
इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को उनके योग्यतानुसार जिले के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति प्रदान की जा रही है। इस हेतु चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। उक्त सूची का अभ्यर्थी जिले की वेबसाईट Jashpur.nic.in में अवलोकन कर सकते है साथ ही कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जशपुर, सभी कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सभी कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल में चस्पा कर प्रदर्शित की गई है। प्रकाशित सूची में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई दावा आपत्ति हो तो अभ्यर्थी अपना लिखित अभ्यावेदन आवश्यक दस्तावेज सहित स्वयं उपस्थित होकर 07 सितम्बर 2022 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी, पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर विकास अभिकरण, जशपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story