CG-DPR

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को आर.बी.सी. 6-4 के तहत 8 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि मंजूर

jantaserishta.com
7 Oct 2022 10:55 AM IST
दो विपत्तिग्रस्त परिवार को आर.बी.सी. 6-4 के तहत 8 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि मंजूर
x
बेमेतरा: राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 परिशिष्ट-1 (पांच) के तहत कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा जिले के 02 विपत्तिग्रस्त परिवार को 4-4 लाख रुपये की मान से 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ज्ञात हो कि प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने के फलस्वरुप मृतक के निकटतम वारिसान को यह आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है। संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बेमेतरा के ग्राम लावातरा निवासी उमेश घृतलहरे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन हेसराज घृतलहरे को 4 लाख रुपये एवं ग्राम बंधी निवासी दिव्या की बिच्छु के काटने से मृत्यु होने पर परिजन सुखराम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिलाधीश ने बेमेतरा तहसीलदार को आरटीजीएस के माध्यम से हितग्राहियों/आवेदक के बैंक खाते में सहायता राशि की भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story