- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- संसदीय सचिव चिंतामणि...
CG-DPR
संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन
jantaserishta.com
31 Oct 2022 10:33 AM IST

x
DEMO PIC
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम लोक निर्माण गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक श्री चिन्तामणी महाराज के मुख्य आतिथ्य व जिला पंचायत बलरामपुर की अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम की अध्यक्षता में दोपहर 01.00 बजे से आयोजित की गई है।
राज्योत्सव कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती रेणुका सिंह, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास व सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह, जनपद पंचायत बलरामपुर के अध्यक्ष श्री विनय पैकरा तथा नगर पालिका परिषद् बलरामपुर की अध्यक्ष श्रीमती सुन्दरमणी मिंज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





