CG-DPR

राज्योत्सव एक नवंबर को: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे डॉ के के ध्रुव

jantaserishta.com
26 Oct 2022 3:47 PM IST
राज्योत्सव एक नवंबर को: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे डॉ के के ध्रुव
x
रायपुर: एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 22 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत मरवाही विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ के.के. ध्रुव गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रारोड में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्योत्सव की तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित करने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने राज्योत्सव के लिए लोक कला एवं नृत्य की तैयारी के साथ ही राज्योत्सव स्थल पर टेंट, लाइट एवं साउंड, पार्किंग, पेयजल शौचालय, चिकित्सा व्यवसायिक स्टाल लगाने सहित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण, विद्युत, उद्योग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवम संबंधित विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story