- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राजनांदगांव: शासन की...
राजनांदगांव: शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन पर ध्यान देते हुए करें कार्य - जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन पर ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि बड़े गौठानों को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करते हुए अन्य छोटे गौठानों को जोड़कर वहां स्थानीय उत्पादों के पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग का कार्य प्रारंभ करें। औद्योगिक पार्क में स्थानीय उत्पादों के पैकेजिंग के बाद सी-मार्ट में बिक्री के लिए भेंजे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार गौठानों को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करते हुए वहां विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। गौठान हमेशा सक्रिय रहना चाहिए और वहां विविध कार्य होते रहना चाहिए। जिससे समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी। मसाला मशीन, मिनी राईस मिल, आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा दें। उन्होंने सी-मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं के उत्पाद की बिक्री में प्रदेश में प्रथम आने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय विभाग आवश्यक सामग्री सी-मार्ट से क्रय करें। उन्होंने नरवा उपचार की जानकारी ली। गौमूत्र की खरीदी के बाद ज्यादा देर तक न रखें। इसके लिए पशुपालन विभाग समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दें। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नरवा निर्माण से जल का स्तर बढ़ा है। इसके अंतर्गत गेबियन स्ट्रक्चर, परकोलेशन टैंक एवं अन्य जलीय संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





