- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने गणेश...
CG-DPR
कलेक्टर ने गणेश विसर्जन की तैयारी के संबंध में मोहारा स्थित विसर्जन कुंड, नंदई चौक, कामठी लाईन, भारत माता चौक, गुरूद्वारा चौक का लिया जायजा
jantaserishta.com
9 Sept 2022 9:56 AM IST

x
राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह ने गणेश विसर्जन की तैयारी के संबंध में मोहारा स्थित विसर्जन कुंड, नंदई चौक, कामठी लाईन, भारत माता चौक, गुरूद्वारा चौक का जायजा लिया। कलेक्टर ने गणेश विजर्सन की चाक-चौबंद व्यवस्था करने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की झांकी प्रसिद्ध है और व्यापक पैमाने पर भीड़ को देखते हुए संपूर्ण व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि झांकी के लिए रूट चार्ट के अनुसार विसर्जन के लिए ले जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत विभाग को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





