- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राजनांदगांव: छुरिया...

x
राजनांदगांव: छुरिया विकासखंड में विकासखण्ड स्तरीय बिहान मेला का आयोजन 7 दिसम्बर 2022 को किया जाएगा। बिहान मेला आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों एवं उत्पादों के विक्रय के लिए सुलभ स्थान उपलब्ध कराया जाना तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों एवं सामग्रियों के प्रति लोगों में जागरूकता लाते हुए स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाना है। इस बिहान मेला में विभिन्न गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों एवं उत्पादों का निर्माण करने वाले अधिक से अधिक स्वसहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, साथ ही बिहान मेला में विभिन्न गतिविधियों के स्टॉल, टेन्ट भी लगाये जायें, जिसमें स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की विक्रय सह प्रदर्शनी की जाएगी। बिहान मेला के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु विकासखण्ड स्तर पर कार्यरत अमलों की ड्यूटी भी लगायी जाए। बिहान मेला में स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं सामग्रियों के साथ-साथ समूह सदस्यों द्वारा किसी प्रकार के उत्पाद, सामग्री निर्माण में प्रयुक्त मशीन की प्रदर्शनी, अन्य शासकीय विभागों द्वारा स्वसहायता समूहों के उत्पाद की आपूर्ति, मांग संबंधी प्रदर्शनी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व-सहायता समूह सदस्य की केस स्टडी (सफलता की कहानी) आदि की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। साथ ही इस बिहान मेला में टेन्ट की व्यवस्था में होने वाले व्यय का वहन संबंधित स्वसहायता समूहों को स्वयं किये जाने हेतु निर्देशित किया जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





