- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राजनांदगांव: किसान...

x
राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन और एसडीएम अरूण वर्मा के मार्गदर्शन में राजनांदगांव तहसील के राजस्व, पंचायत सहित अन्य विभागों के मैदानी अमला, पैरादान करने हेतु घर-घर अभियान चला रहे है। इसी क्रम में अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता अपने राजस्व टीम राजस्व निरीक्षक श्री हरीश कश्यप, पटवारी श्री हेमंत वर्मा एवं पंचायत टीम के साथ ग्राम भेड़ीकला में पैरादान करने हेतु किसानों से चर्चा की। अभियान प्रारंभ करने के एक घंटे के भीतर ही 20 किसानों ने पैरादान करने की सहमति दे दी। पैरादान कराने में सरपंच, जनपद सदस्य सहित अन्य की विशेष भूमिका रही। सभी किसानों ने पैरादान करने काफी उत्सुकता जाहिर की। 20 किसानों ने लगभग 100 ट्रैक्टर पैरादान किया। इसी तरह ग्राम मुदपार, बीरेझर, देवाडा आदि ग्रामों में भी घर-घर दस्तक देकर पैरादान करने प्रेरित किया गया। जिससे 26 किसानों ने 54 ट्रैक्टर पैरादान करने अपनी सहमति प्रदान की। तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया की पैरादान करने मैदानी अमले के माध्यम से हर ग्राम में घर-घर दस्तक देकर जागरूक किया जा रहा है। किसान पैरा दान करने अपनी सहमति सहर्ष रूप से दे रहे है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





