CG-DPR

राजनांदगांव: दावा आपत्ति आमंत्रित

jantaserishta.com
15 Sept 2022 10:10 AM IST
राजनांदगांव: दावा आपत्ति आमंत्रित
x
राजनांदगांव: पुनर्गठित डोंगरगढ़ निवेश क्षेत्र के ग्राम चौथना व भर्रीटोला के लिए वर्तमान भूमि उपयोग संबंधी मानचित्र छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम के तहत किया गया तैयार है। मानचित्रों एवं रजिस्टर का प्रकाशन 24 अगस्त 2022 को कार्यालय नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के सभाकक्ष में किया गया। वर्तमान भूमि उपयोग मानचित्रों एवं रजिस्टर में भिन्नता पाए जाने पर जनसामान्य अपना आपत्ति छत्तीसगढ़ राजपत्र साधारण में प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों तक कार्यालय नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ व कार्यालय उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश राजनांदगांव में कर सकते हैं। मानचित्रों एवं रजिस्टर की प्रदर्शनी का अवलोकन कार्यालय संभागीय आयुक्त संभाग दुर्ग, कलेक्टोरेट जिला कलेक्टर राजनांदगांव, उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव, कार्यालय नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ में किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story