- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राजनांदगांव: छुरिया...
CG-DPR
राजनांदगांव: छुरिया में विकासखंड स्तरीय बिहान मेला का आयोजन 7 दिसम्बर को
jantaserishta.com
7 Dec 2022 9:29 AM IST

x
राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अन्तर्गत छुरिया विकासखंड में महिला स्वसहायता समूहों को प्रोत्साहित करने बुधवार 7 दिसम्बर 2022 को सुबह 10 बजे से हाईस्कूल मैदान छुरिया में विकासखंड स्तरीय बिहान मेला का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित बिहान मेला का उद्देश्य ग्रामीण स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री व उत्पादों के विक्रय के लिए सुलभ स्थान उपलब्ध कराना है। मेला के माध्यम से स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों व सामग्री के प्रति लोगों में जागरूकता एवं स्वसहायता समूहों को प्रोत्साहित करना है। जिसके लिए मेला स्थल में विभिन्न प्रकार के उत्पादों के विक्रय के लिए लगभग 40-50 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेला में छुरिया विकासखंड अन्तर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री व उत्पाद जैसे हल्दी, मिर्ची, धनिया मसाला निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, बांस से निर्मित सामग्री, आचार, बड़ी, पापड़, मशरूम, साबुन, निरमा, फिनाईल निर्माण, लड्डू निर्माण, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, रेडीमेट कपड़ा, हॉटल, चाट गुपचुप ठेला एवं गौठान के सामुदायिक बाड़ी में उत्पादित सब्जियां एवं विभिन्न प्रकार के मशीनों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





