CG-DPR
साइक्लोथान 50 किलोमीटर में राजेश, सरोधन एवं राहुल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर
jantaserishta.com
6 Feb 2023 8:46 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिला स्थापन दिवस 10 फरवरी के अवसर पर आयोजित हो रहे अरपा महोत्सव के उपलक्ष में आज 20 किलोमीटर और 50 किलोमीटर सायक्लोथान का आयोजन किया गया। पेंड्रा से कबीर चबूतरा तक 50 किलोमीटर सायक्लोथान में श्री राजेश जाधव को प्रथम, श्री सरोधन सिंह को द्वितीय और श्री राहुल अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 50 किलोमीटर सायक्लोथान में 65 प्रतिभगियों ने भाग लिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष पेंड्रा श्री राकेश जालान और जनपद पंचायत अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा ने इको हिल रिसोर्ट कबीर चबूतरा में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को 20 हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता को 10 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त विजेता को 5 हजार रुपए की नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी सी एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह, सीईओ जनपद पंचायत गौरेला डॉ संजय शर्मा, गणमान्य नागरिक श्री पवन सुल्तानिया, श्री इकबाल सिंह, श्री बाला कश्यप, श्री राकेश चतुर्वेदी सहित अधिकारी, कर्मचारी एवम प्रतिभागी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





