CG-DPR

जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ

jantaserishta.com
15 Aug 2022 8:23 AM GMT
जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ
x

रायपुर: स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ हर्षाेल्लास के साथ उत्साहपूर्वक सादगीपूर्ण गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय संसदीय सचिव श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे ने प्रातः 9 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के धुन के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ध्वजारोहण पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये और शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाये गये मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

मुख्य अतिथि द्वारा नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मार्च पास्ट परेड के लिए सीआरपीएफ 111वीं बटालियन को प्रथम पुरस्कार, जिला महिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार, आस्था विद्या मंदिर बैंड की धुन के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया परेड के सुचारू संचालन हेतु परेड कमांडर सुशील नौटियाल(रक्षित निरीक्षक), परेड टू आईसी संजय टोप्पो (उपनिरीक्षक) को स्मृति चिंह प्रदान किया गया। उत्कृष्ट गौठान हेतु भैरंमबंद गौठान समिति को 25 हजार रुपये शॉल श्रीफल मोमेंटो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिले में उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले 36 अधिकारी, कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा, छ.ग राज्य औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष श्री छबिन्द्र कमार्, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, सदस्य जिला पंचायत सुश्री सुलोचना कर्मा, श्री अवधेश गौतम, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित सीईओ जिला पंचायत श्री आकाश छिकारा, न्यायिक विभाग से अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story