- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जल जीवन मिशन के तहत...
CG-DPR
जल जीवन मिशन के तहत आयोजित हुआ पंप आपरेटर, प्लम्बर व इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण कार्यक्रम
jantaserishta.com
15 Oct 2022 10:19 AM IST

x
जांजगीर-चांपा: जल जीवन मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 12 अक्टूबर को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत केरा स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस प्रशिक्षण में 6 ग्राम पंचायत केरा, कटौद, मिस्दा, नगारीडीह, किरीत तथा मुड़पार के प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिन्हें पम्प आपरेटर, प्लम्बर व इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम सरपंच केरा श्री लोकेश शुक्ला, सरपंच मुड़पार श्री अशोक कुमार, सरपंच मिस्दा श्री नंदकुमार व सरपंच कटौद श्री रामसरकार के आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना समन्वयक आई ई सी शिव नारायण त्रिपाठी ने किया एवं स्वागत उद्बोधन परियोजना समन्वयक आई एस ए महेश शुक्ला ने दिया। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक सी डी ए टी मथुरा प्रसाद यादव की सक्रिय सहभागिता रही। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर मधुसूदन साहू व ललित कुमार पाटस्कर ने दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





