- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जनप्रतिनिधियों और...
CG-DPR
जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने लगायी एकता की दौड़ राष्ट्रीय एकता की ली शपथ
jantaserishta.com
1 Nov 2022 9:49 AM IST

x
नारायणपुर: भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला मुख्यालय में एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी और कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ हाईस्कूल खेल मैदान से शुरू हुई, जो पुराना बसस्टैंड, जयस्तंभ चौक, सोरपुर चौक, चांदनी चौक, नगर पालिका होते हुए पुनः खेल मैदान में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी ने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, सहित पार्षद श्री अमित भद्र, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि श्री संजय राय, रघु मानिकपुरी, श्री राजेश दीवान, श्री बोधन देवांगन के अलावा जिला खेल अधिकारी श्री अशोक उसेण्डी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें, नागरिकगण और हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





