- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जनसंपर्क विभाग ने...
CG-DPR
जनसंपर्क विभाग ने कुनकुरी विकासखण्ड के केराडीह हाटबाजार में फोटो प्रदर्शनी लगाई
jantaserishta.com
24 Dec 2022 8:55 AM IST

x
जशपुरनगर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा कुनकुरी विकासखंड के केराडीह हाट बाजार में छायाचित्र फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।
छायाचित्र फोटो प्रदर्शनी में जिले के उपलब्धियों को बताया जा रहा और छत्तीसगढ़ शासन की जलकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजनों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही अवलोकन करने वाले में युवा, छात्र-छात्राओं, बुजुर्ग, गृहणी महिला को जनसंपर्क विभाग के माध्यम से न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल, न्याय का नया अध्याय, समृद्ध खेती खुशहाल किसान छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, सबके लिए स्वास्थ्य, किसान के चेहरे पर आत्म सम्मान वाली मुस्कान, युवाओं को नई सुविधाएं नए अवसर संबंधित किताब, जनमन और पम्पलेट ब्रोसर वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर गाड़ाबहार निवासी गिधारी यादव, परमेश्वर यादव, अम्बाटोली निवासी सिमरन टोप्पो, चिटकवाईन निवासी राम जितन राम, खुटगांव अम्बाटोली निवासी बुधन सिंह, जामटोली निवासी सोनम, केराडीह निवासी जमीर अहमद, कुडुकेला निवासी कमला बाई, उर्मीला, केश्वरी, मीरा बाई, डुमरटोली निवासी अंकित भगत, सरताज खान, टिका राम, हेमंत, हस्तेनापुर निवासी संतोष राम चौहान, संगम राम चौहान और खखराटोली निवासी भुनेश्वर राम भूपेश सिंह सहित अन्य नागरिकों ने प्रदर्शनी देखकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





