CG-DPR

आदिवासी हित की सुरक्षा राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता: मंत्री कवासी लखमा

jantaserishta.com
30 Sept 2022 8:19 AM IST
आदिवासी हित की सुरक्षा राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता: मंत्री कवासी लखमा
x
रायपुर: उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम चिंतलपुर पहुंचे। वनांचल का यह दूरस्थ गांव नगर पंचायत दोरनापाल से 44 किलोमीटर दूर है। मंत्री श्री लखमा यहां तक सड़क मार्ग से पहुंचे और आम जनता से मुलाकात की। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने चिंतलनार में कन्या आश्रम के लिए दो करोड़ रूपये, सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए और दुर्गा समिति भवन के लिए 6 लाख रूपये की मंजूरी दी।
मंत्री श्री लखवा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हित के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। आदिवासी हितों की सुरक्षा राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता में है। आदिवासियों से जुड़े जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा और उनके हक को सुरक्षित रखने के लिए भी सरकार द्वारा सतत कार्य कर रही है। उन्होंने चर्चा के दौरान सड़क सुविधाओं के विकास, परिवहन सुविधा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति आदि के संबंध में भी चर्चा की।
मंत्री श्री लखमा ने चिंतलनार, मुकरम, बुरकापाल, तेमेलवाडा, पुसवाड़ा, कांकेरलंका, पोलमपल्ली सहित अन्य स्थानों पर भेंट-मुलाकात किया। भेंट-मुलाकात के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोडू राजा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आदम्मा मरकाम, करतम मुया एवं अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story